Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक्पायरी कोल्डड्रिंक बेचने की शिकायत

एक्पायरी कोल्डड्रिंक बेचने की शिकायत

सादाबाद। केशव सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला छत्ती बिसावर ने गांव के एक दुकानदार के खिलाफ चौकी बिसाबर पर शिकायत देते हुए एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बेचने गाली गलौज अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
शिकायत में बताया है कि दुकानदार जानबूझकर एक्सपायरी कोल्डड्रिंक बेच रहा है, जिसे पीने से उसकी बच्ची की तबीयत खराब हो गई। जब वह शिकायत लेकर दुकानदार के पास पहुंचा तो उसने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की और मारपीट को आमादा हो गया। पीड़ित ने दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।