Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीस पार्टी ने पांचो विधानसभाओं की कार्यकारिणी को किया भंग

पीस पार्टी ने पांचो विधानसभाओं की कार्यकारिणी को किया भंग

फिरोजाबाद। पीस पार्टी जिलाध्यक्ष इमरान ने बताया कि पांचों विभानसभाओं की कार्यकारिणों को भंग कर आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। जिसमें कई पार्टियों से छोड़कर आए पदाधिकारियों को भी पार्टी की जिम्मेदारी दी जाएगी। जो लोग पार्टी में सक्रिय नहीं है उन के स्थान पर 15 दिन के अंदर नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी।