Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिना मास्क के 24 का चालान

बिना मास्क के 24 का चालान

हाथरस। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु शासन द्वारा साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू रखे जाने के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में प्रभावी किये गये साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के अनुपालन हेतु पुलिस द्वारा जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बिना मास्क के पकड़े गए 24 व्यक्तियों का चालान किया गया। इसी दौरान 820 वाहनों को चेक किया गया तथा 27 वाहनों का ई-चालान किया गया।