Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ईद उल अजहा त्योहार पर बिजली सुचारू रखने की मांग

ईद उल अजहा त्योहार पर बिजली सुचारू रखने की मांग

फिरोजाबाद। ईद के त्योहार को लेकर करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खान ने मुस्लिम समाज के लोगो से कुर्बानी को खुले ना कर घरों के अंदर कुर्बानी करने, कुर्बानी करने के बाद मलबे को ढ़क कर नगर निगम द्वारा रखे गए डिब्बों के अंदर डालने के साथ-साथ मिश्रित आबादी वाले इलाको में कुर्बानी करने के बाद अच्छी तरह पानी से साफ करने की अपील की। ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो। इसके साथ ही उन्होने जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन. से ईद उल अजहा त्योहार पर तीन दिन तक बिजली कटौती ना किये जाने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराया जाने एवं नगर निगम अधिकारियों से पानी एवं साफ सफाई की व्यवस्था किये जाने की मांग की है। साथ ही पुलिस प्रशासन से मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता के साथ चौराहे व मोहल्लों पर ड्यूटिया लगाई जाने की मांग की।