Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबिश के दौरान जिम मे पकडा जुआँ, संचालक फरार

दबिश के दौरान जिम मे पकडा जुआँ, संचालक फरार

बीती रात दबंग जिम संचालक ने बीच चौराहे पर की थी मारपीट,वायरल हुआ था वीडियो

वीडियो से आरोपीयो की हुई थी पहचान,आज आरोपीयो की पकड के लिये जिम मे दी गई थी दबिश

कानपुर। गोविंदनगर में बीते मंगलवार की रात को बीच चौराहे पर गुंडों द्वारा किये गये तांडव के मामले में पुलिस ने आज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गोविन्दनगर मे स्थित ष्ज्ीम ळलउ भ्वनेमष्नामक जिम में दबिश दी। दबिश के दौरान जिम में दाखिल होते ही अंदर का नजारा कुछ और ही देखने को मिला। जिम के अंदर 6लोग जुआ खेल रहे थे। जो पुलिस को देखते ही इधर उधर भागते, पुलिस छिपते नजर आये जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गये।
जिम की आड़ में जिमसंचालक रॉबिन व रॉकी जुए की फड़ भी चलवा रहे थे।जो की मौका पाकर फरार होने में कामयाब हो गये ।मंगलवार शाम जिम संचालक व उसके साथियों ने गोविंद नगर चौराहे में बीच सड़क राहगीरों से सरेराह जमकर मारपीट की थी।जिसके बाद मारपीट का वीडियो भी शोसल मीडिया में वायरल हो गया था।जिसपर पुलिस मारपीट करने वाले जिम संचालक को पकड़ने पहुँची थी।