Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर ने निकाला

पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर ने निकाला

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र निवासी एक युवती को उसके ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण अस्पताल में कराया है।  नारखी क्षेत्र के गांव सेवला निवासी पवन कुमार ने अपनी पुत्री निशा की शादी दिल्ली के थाना खजूरी क्षेत्र के सोनिया विहार निवासी विकास के साथ डेढ़ साल पूर्व की थी। निशा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता है।उसका यह भी आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके आयी और अपने मायके वालों को घटना से अवगत कराया। परिजन पीड़िता को थाने ले गये और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है।