Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्पदंश से युवक की मौत

सर्पदंश से युवक की मौत

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार को सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला सैंदलाल निवासी जवाहर लाल का पुत्र अनुज (18) अपने खेतों पर जा रहा था। बताया जाता है कि तभी अचानक मेड पर जाते समय उसे किसी जहरीले सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इधर सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में अनुज को उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुज की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।