Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टीन टूटने से गिरा युवक गंभीर रूप से घायल

टीन टूटने से गिरा युवक गंभीर रूप से घायल

हमीरपुर। अलग अलग दो स्थानों पर ऊंचाई से गिरकर दो लोग घायल हो गए| जिनकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मौदहा कस्बे के मराठीपुरा निवासी मानस कुमार (25)  अपने पड़ोस में अपने रिश्तेदार की बारिश के चलते टीन सही कर रहा था तभी अचानक सीमेंटेड टीन टूट जाने के कारण वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया| जहां से युवक को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज बांदा के लिए रेफर कर दिया गया है।वहीं बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम रतौली निवासी चंद्रपाल (45)  पुत्र चुन्नू यादव ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से युवक को गंभीर चोंटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।