Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर

सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर

हमीरपुर। शौच के लिए जाते समय कस्बा मौदहा के एक युवक को सांप ने काट लिया। जिसे हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी अमर सिंह (30)  पुत्र तुलसी राम को शौच के लिए जाते समय जहरीले सांप ने काट लिया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।