Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धर्म भवन में मनाया गुरू पूर्णिमा महोत्सव

धर्म भवन में मनाया गुरू पूर्णिमा महोत्सव

हाथरस। मालिन गली ओसवाल चौक स्थित धर्म भवन पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। नगर के धर्मगुरु धर्माचार्य गुरुदेव पं0 सुरेशचन्द्र मिश्र के छविचित्र की पूजा.अर्चना नगर व अन्य स्थानों से पधारे उनके शिष्य व शिष्याओ द्वारा बडे ही भक्ति भाव के साथ करके आर्शीवाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का शुभारम्भ अराध्यदेव भगवान श्री गिर्राज महाराज, श्री गोपाल जी महाराज का अभिषेक व पूजन तथा देश के प्रमुख संत प्रातः स्मरणीय धर्म सम्राट परमपूज्य ब्रह्मलीन स्वामी करपात्री महाराज तथा प्रमुख धर्माचार्य परमपूज्य सद्गुरुदेव ब्रह्मलीन पं0 गोवर्धन नाथ मिश्राचार्य के चित्रपटों की वेंदमंत्रो द्वारा पूजा अर्चना के साथ हुआ।

इस अवसर प्रमुख उघोगपति अजय बंसल, मुकेश अग्रवाल हीग वाले, राकेश अग्रवाल ज्वैलर्स, मुकेश वाष्णेंय मैनेजर स्टेट बैंक, दीपक राजपूत, महादेव शरण अटल वरिष्ठ पत्रकार, पवन वाष्णेंय गिफ्ट गैलरी, नरेन्द्र बंसल चीनी वाले, राजकुमार वाष्णेंय, राजेन्द्र अग्रवाल चावल वाले, मेघा अग्रवाल आदि शिष्य शिष्याओ ने पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। पं0 बृजेश मिश्र व पंण् देवेश मिश्र ने सभी का स्वागत किया।