Monday, July 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टक्कर से वृद्ध घायल

टक्कर से वृद्ध घायल

सासनी। बच्चा पार्क के निकट एक अज्ञात बाइक सवार ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध घायल हो गया।
चरण सिंह(55) पुत्र खचेरमल निवासी मोहल्ला अजीत किसी काम से बाजार आए थे। बताते हैं कि सडक पार करते वक्त अज्ञात वाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे चरणसिंह घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां घायल का उपचार किया गया। इसी बीच मौका पाकर बाइक सवार भाग जाने में कामयाब हो गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।