Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीएचसी मौदहा का दो दिवसीय निरीक्षण

सीएचसी मौदहा का दो दिवसीय निरीक्षण

मौदहा, हमीरपुर। कस्बे के सीएचसी में हुए दो दिवसीय राज्य स्तरीय निरीक्षण के चलते सरकारी अस्पताल में साफ सफाई सहित अन्य व्यस्थाओं को पहले से ही चुस्त दुरुस्त कर लिया गया था। मंगलवार को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेशनल क्वालिटी इन्श्योरेंश स्टैण्डर्ड के दो दिवसीय निरीक्षण मानक के अनुसार राज्य स्तरीय असेस्मेण्ट राज्य स्तर द्वारा नामित एसेसर डा0राजेश पाण्डेय झांसी,डा0शालिनी त्रिपाठी मीरजापुर मण्डलीय क्वालिटी सलाहकार द्वारा किया गया। जिसमे डिपार्टमेंट,ओपीडी,आईपीडी,लैब,फार्मेसी,लेबर रूम,जनरल एडमिन,इमरजेंसी आदि विभागों का भारत सरकार द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट मेंअंकित बिंदुओं के अनुसार गहन निरीक्षण किया गया।इस दौरान डा0अनिल सचान चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।