Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस अधीक्षक ने थाना सुमेरपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने थाना सुमेरपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कमलेश कुमार दीक्षित द्वारा थाना सुमेरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाने के कार्यालय, लांकअप, अपराध रजिस्टर/महिला हेल्प डेस्क/कम्प्यूटर कक्ष/भूमि विवाद रजिस्टर/मालखाने आदि का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रख.रखाव व थाने में लगे कैमरों व शस्त्रागार में दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया व अभिलेखों को समय से अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर की साफ.सफाई को देखा गया साथ ही प्रभारी निरीक्षक सुमेरपुर व अन्य पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाली जनता से अच्छे से पेश आने व जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।