Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने दतौजी कला में समरसेबिल का किया निरीक्षण

महापौर ने दतौजी कला में समरसेबिल का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर द्वारा वार्ड नं. 45 के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दतौजी कला में जलकल विभाग द्वारा लगाई गई समर सेबिल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान में ठेकेदार द्वारा जिस स्थान पर बोरिंग कराई गयी है, उस स्थान पर 4-5 फीट गहरा गड्ढ़ा मिलने पर बैरीकेटिंग कराई जाने के निर्देश दिए। महापौर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को गड्ढ़ा भरवाने हेतु निर्देशित करने के लिए मौके पर उपस्थित रामबाबू राजपूत (महाप्रबन्धक-जल) को दिशा निर्देश दिए। जिससे बरसात के दिनों में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। निरीक्षण के समय स्थानीय निवासियों द्वारा महापौर को अवगत कराते हुए शिकायत की गयी कि उनके मौहल्ले में नगर निगम द्वारा जो सुलभ शौचालय बनवाया गया है। वह हमेशा बंद रहता है। जिसके कारण स्थानीय निवासी उक्त सुलभ शौचालय का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। महापौर द्वारा जोनल सैनेटरी ऑफीसर से दूरभाष पर वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सन्दर्भित सुलभ शौचालय को प्रतिदिन समय से खुलवाने के दिशा-निर्देश दिए गये। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद राकेश यादव, राधाकृष्ण आदि मौजूद रहे।