Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ए सी पी के स्टेनो का का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल ,सस्पेंड

ए सी पी के स्टेनो का का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल ,सस्पेंड

कानपुर। सोशल मीडिया पर पुलिस का रिश्वत लेते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसकी जानकारी करने पर पता की समबंधित वीडियो गोविन्द नगर थाने का हैं और पैसे लेने वाला शख्स गोविन्द नगर थाने के एसीपी के स्टेनो हैं। जिसका नाम एस के त्रिपाठी बताया जा रहा है। वही घटना की जानकारी करने पर एसीपी वी के पाण्डे ने बताया की मामले की जानकारी हुई हैं जिसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही ये भी बताया की किसी दुकान के विवाद के निवारण के लिये लगभग बीस हजार रूपये रिश्वत लेने की बात सामने आ रही हैं। जिसकी जॉच अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण को दी गई है।दोष सिद्ध होने पर उचित कार्यवाही की जायेगी।