Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधिक साक्षरता एवं जागरूक शिविर में ग्रामीणों को दी जानकारी

विधिक साक्षरता एवं जागरूक शिविर में ग्रामीणों को दी जानकारी

फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय जिला जज संजीव फौजदार के आदेशानुसार पीएलवी मनोज गोस्वामी, पंकज चतुर्वेदी और राजकुमार के द्वारा राजा के ताल पर विधिक साक्षरता एवं जागरूक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पर्चे बांटकर विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में प्रमोद कुमार, विपिन कुमार, गोपी चौहान, संजीव, राजू, गुड्डी देवी, राखी, रानू, गोलू, राकेश आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।