Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रधान संघ की बैठक 30 को

प्रधान संघ की बैठक 30 को

फिरोजाबाद। जिला प्रधान संघ के पूर्व जिला महासचिव रामनिवास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के समस्त सम्मानित प्रधानों की एक आवश्यक बैठक 30 जुलाई को प्रातः 10 बजे एम.जे.डी. मैरिज होम (पुलिस लाइन के पास) राष्ट्रीय राजमार्ग पर आहूत की गई है। जिसमें अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में ग्राम पंचायतों की समस्याओं, संगठन मजबूती सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।