Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने निगम अधिकारियों संग निर्माण कार्यो की देखी प्रगति

महापौर ने निगम अधिकारियों संग निर्माण कार्यो की देखी प्रगति

फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड नं. 20 के मौहल्ला कृष्णा नगर व सुदामा नगर में 14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत सम्पन्न कराए गये निर्माण कार्यों का महापौर नूतन राठौर ने निगम अधिकारियों संग निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित स्थानीय निवासियों की समस्याओं का अनुश्रवण कर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही पेयजल के संबंध में समस्याएं प्राप्त होने पर मौके पर उपस्थित रामबाबू राजपूत (महाप्रबंधक-जल) को समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुबोध दिवाकर, पार्षद गेंदालाल राठौर, राजेश कुमार (सहायक अभियंता) आदि मौजूद रहे।