Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चार जुआरी गिरफ्तार

चार जुआरी गिरफ्तार

मौदहा,हमीरपुर। कस्बे में जगह जगह सज रहे जूए के फड़ और हो रही मादक पदार्थों की बिक्री पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने जुए के फड़ में छापा मारकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि पांच जुआरी मौके से भागने में सफल रहे हैं। कस्बे के मोहल्ला पूर्वी तरौस बाकी तलैया के निकट लम्बे समय से सज रहे जुए के फड़ में कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर हुसैनिया निवासी मुजीब, पूर्वी तरौस निवासी नजमुददीन और खलील, चौधराना निवासी नौशाद को गिरफ्तार किया है। जबकि चमरौडा निवासी हरिशंकर और पिन्टू, तकिया निवासी कलन्दर कुरेशी व एक अन्य अज्ञात फरार होने में कामयाब रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने पकडे़ गये जुआरियों के पास से 10,480 ₹ और एक ताश की गड्डी बरामद कर सभी के विरुद्ध जुए की धारा के अन्तर्गत कार्यवाही की है।