Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हलवाई से मारपीट,घायल

हलवाई से मारपीट,घायल

हाथरस। शहर के कमला बाजार स्थित एक मिष्ठान भंडार की दुकान पर आज सुबह हुई मारपीट में एक युवक को चोट आयी है| जिसको बागला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। बताया गया कि हलवाई की दुकान का कारीगर सुभाष निवासी छौडा गडउआ काम कर रहा था उसी दौरान एक युवक मोटर साइकिल से निकला और गन्दे पानी की छींट पड़ जाने के विवाद में मारपीट हो गई जिससे सुभाष के सिर में चोट आई है। आरोपी मौका पाकर भाग गया।