Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रालोद की समीक्षा 

रालोद की समीक्षा 

हाथरस। जनपद में राष्ट्रीय लोकदल को और अधिक क्रियाशील एवं सुढ़ करने के लिये राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष केशव देव चौधरी की अध्यक्षता में 3 अगस्त को जैक डोनाल्ड रेस्टोरेंट निकट गिर्राज पैट्रोल पंप अलीगढ़ रोड पर संगठन की समीक्षा करेंगे।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के मुख्य जिला महासचिव एवं प्रवक्ता सूरज पाल सिंह नेताजी ने देते हुए बताया है कि बैठक में समस्त जिला पदाधिकारीगण, पूर्व पदाधिकारीगण एवं जिला पंचायत सदस्यगण तथा समस्त जिला प्रकोष्ठों , तहसीलों तथा विकास खण्डों के प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से अपील की जाती है कि सभी समय से पहुंचे। साथ ही अवगत कराना है, कि सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष अपने अपने महासचिव के साथ उक्त बैठक में अपनी अपनी कार्यकारिणी की दो दो प्रतियां भी साथ में लाएं।