Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दूसरे सोमवार को शिव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें

दूसरे सोमवार को शिव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें

 फिरोजाबाद। सावन मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा। शिवभक्तों में अपने आरार्ध्य देव भगवान शिव का जलाभिषेक कर कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। सुबह से ही शिवभक्त अपने हाथों में पूजा की थाल सजाकर शिवालयों की ओर रूख करते दिखाई दिए। जहॉ भक्तों ने शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर फल-फूल, धतूरा, बेलपत्रा आदि चढाकर विधि-विधान से पूजा की। भक्तों ने भगवान शिव से कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। शहर के गोपाल आश्रम स्थित सिद्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर, थाना दक्षिण स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, गल्ला मंडी स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, कुंजीलाल बगीची स्थित महादेव मंदिर के अलावा शहर से आठ किलोमीटर दूर स्थित सांती मंदिर में शिव भक्तो की भीड़ रही। देर सांय शिव मंदिरों में फूल बंगला सजाया गया। जहॉ भक्तों ने फूल बंगला के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।