Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कस्बे में सक्रिय हुआ बाईकर्स गैंग,अध्यापक का मोबाईल छीना

कस्बे में सक्रिय हुआ बाईकर्स गैंग,अध्यापक का मोबाईल छीना

मौदहा हमीरपुर। कस्बा के मोहल्ला हुसैनिया निवासी एक अध्यापक का मोबाइल बाइक सवार युवक छुड़ाकर भाग गए, जब तक अध्यापक कुछ समझ पाता तब तक उक्त युवक नदारत हो गए। अध्यापक ने कोतवाली मौदहा में तहरीर दे, कार्यवाही की मांग की है।
क्षेत्र में इस समय अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और आये दिन पुलिस को चुनौती देते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही मामला कस्बा मौदहा में मंगलवार की देर शाम हुआ जब हुसैनिया मोहल्ला निवासी अध्यापक अब्दुल रशीद खान जो कि कस्बे के रहमनियाँ इंटर कॉलेज में अध्यापन का कार्य करते हैं। अपने आवास जा रहे थे और जाते समय अपनी मां से मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार कुछ युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और वहां से रफूचक्कर हो गए। अध्यापक ने कोतवाली मौदहा में तहरीर दे जानकारी दी है, तो वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।