Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वतंत्रता दिवस पर एबीवीपी गांव-गांव फहरायेगी तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर एबीवीपी गांव-गांव फहरायेगी तिरंगा

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यकर्ताओं के द्वारा जनपद के गांव-गांव में तिरंगा फहराया जायेगा। विभाग प्रमुख तेजवंत कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देतेे हुये बताया कि देश की आजादी में देश के वीर सपूतों का महान योगदान था। अगर वह अपने प्राणों का बलिदान नही देेते तो शायद आज हमार देश आजाद नही होता। देश की आजादी के 75 वें स्वतन्त्रता दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उनके सम्मान में गांव-गावं तिरंगा लहराने का कार्य करेगी। विभाग संयोजक रजत जैन ने बताया कि 15 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चार सौ गांव में ध्वजारोहण कार्यक्रम करेगी। कार्यक्रम मेें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक कार्यकर्ता वहां मौजूद रहेगा। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष अनिल सागर, महानगर मंत्री अतुल राठौर, मीडिया संयोजक उपदेश कुमार, नेहा सिंह, अनुराग पंडित, तेेजवन्त, अवनी यादव, रजत जैन आदि मौजूद रहे।