Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध असलहा व अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध असलहा व अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हमीरपुर। थाना बिंवार पुलिस द्वारा अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी ग्राम छानी बुजुर्ग थाना बिवांर जनपद हमीरपुर को एक अदद तमंचा देशी 315 बोर तथा 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 20 अदद क्वार्टर नाजायज देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 1 अदद कारतूस 315 बोर जिंदा व 20 अदद क्वार्टर नाजायज देसी शराब बरामद हुयी है। गिरफ्तार हुये अभियुक्त के विरूद्व मुअसं. 170/2021, धारा 3/21 ए एक्ट व धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनुग्रह नारायण, हेड कांस्टेबल अम्तियाज अहमद, कांस्टेबल कपिल पटेल शामिल रहे।