Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध असलहा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध असलहा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

हमीरपुर। थाना बिंवार पुलिस द्वारा अभियुक्त शीलू कुमार प्रजापति पुत्र महेश्वरीदीन प्रजापति निवासी ग्राम धनपुरा थाना बिवांर जनपद हमीरपुर को एक अदद तमंचा देसी 315 बोर तथा 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस 315 बोर जिंदा बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरूद्व मुअसं. 172/2021 धारा 3/21 ए एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रसून पांडे, मोबीन, छोटेलाल यादव शामिल रहे।