Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार

अवैध गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार

मौदहा,हमीरपुर। कस्बे सहित क्षेत्र में लम्बे समय से अवैद गांजा, शराब, जुआ सहित अन्य मादक पदार्थों का धंधा चल रहा ह| जिनपर कोतवाली पुलिस ने अब नजरें टेढ़ी करना शुरू कर दी है और उसी सिलसिले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। कस्बे के इलाही तालाब, साजन तालाब, क्योटरा, ब्लाक के पीछे और एसडीएम कोर्ट के आसपास धड़ल्ले से अवैध गांजा का व्यापार किया जाता है। जिसके चलते आयेदिन मारपीट जैसी घटनाएं आम बात हो गई हैं। लेकिन अब कोतवाली पुलिस ने इन अवैध कारोबारियों पर नजरें तिरछी करते हुए कस्बे के इलाहीतालाब के निकट से एक किलो लगभग अवैध गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही सूत्रों ने बताया कि महिला लम्बे समय से कस्बे में अवैध गांजा का व्यापार कर रही थी।