Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 9 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

9 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

इटावा| उत्तर प्रदेश के इटावा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव एकजुट होकर शास्त्री चौराहे पर पहुंचे| जहां पर उन्होंने दिल्ली में 9 साल की दलित बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद हत्या के मामले को लेकर कैंडल मार्च निकालते हुए शास्त्री चौराहे पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया | इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि देश के गृहमंत्री महिलाओं और युवतियों को सर्टिफिकेट बांटते हैं वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार इस तरह की घटनाओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं| गृहमंत्री को महिलाओं और युवतियों की तरफ ध्यान देना चाहिए क्योंकि दिल्ली में उनकी पुलिस है और उनकी पुलिस से इस तरह की घटनाओं को रोकने में नाकाम होती हुई दिखाई दे रही है|