Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी की बाइक सहित दबोचा

चोरी की बाइक सहित दबोचा

सिकंद्राराऊ। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे सघन चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति अभियान के अनुपालन में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना घाटित करने वाले 1 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है । जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल पैशन प्रो नं. यूपी 83 एए/ 7165 रंग काला बरामद हुई हैं । गिरफ्तार किए गए युवक ने पुलिस को अपना नाम मोनू पुत्र रामअवतार जाटव निवासी गदनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा बताया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ,एसआई रामाधार यादव,सिपाही संजेश कुमार, फिरोज खान शामिल थे।