Saturday, May 24, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आपसी सौहार्द बिगाड़ कर सत्ता में बने रहना जानती भाजपा-आनंद शुक्ला

आपसी सौहार्द बिगाड़ कर सत्ता में बने रहना जानती भाजपा-आनंद शुक्ला

कानपुर। देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई पर जहां जनता में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है वहीं राजनीतिक दल भी बढ़ती महंगाई पर मुखर होने लगे हैं। इस संबंध में पत्र से वार्ता करते हुए आनंद शुक्ला जिला अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी कानपुर ग्रामीण ने कहा प्रदेश में बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी परेशान हुआ है। उन्होंने कहा प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने से जहां व्यापारी वर्ग परेशान है, तो वही घर का किचन संभालने वाली ग्रहणी के सामने भी महंगाई डायन मुंह फाड़े खड़ी है।आनंद शुक्ला ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा विपक्ष में रहते हुए भाजपा सरकार महंगाई को डायन बोलते थे। सत्ता में आने पर यही महंगाई उनके लिए देवी, देवता हो गये। जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सरकार में एक तरफ पेट्रोल,डीजल व गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, तो वही बेरोजगारी भी अपने चरम सीमा पर पर पहुँच चुकी है। जिस ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने भाजपा को चुनाव पूर्व किए गए वादों की याद दिलाते हुए कहा भाजपा ने चुनाव से पूर्व जनता से वादा किया था। हम सत्ता में आए तो महंगाई कम करेंगे, लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई। जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया। उन्हें सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा इस सरकार का न तो कानून व्यवस्था पर नियंत्रण है और ना ही महंगाई पर,बस यह सरकार आपसी सौहार्द बिगाड़ कर सत्ता में बने रहना जानती है।