Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात कारणों से लगी आग,हजारों का नुकसान

अज्ञात कारणों से लगी आग,हजारों का नुकसान

मौदहा, हमीरपुर। बारिश के सीजन में अज्ञात कारणों से कच्चे मकान में आग लग गई जिससे विधवा की सम्पत्ति का काफी नुकसान हुआ है आसपास के लोगों की सहायता से आग बुझाई गई। बिंवार थाना क्षेत्र के बड़ी आबादी के गांव कुनेहटा निवासी स्व.जगवा पुत्र मय्यादीन के घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई|जिससे विधवा की घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया आसपास के लोगों की सहायता से पड़ोस में लगे समरसेबल चलवा कर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक लगभग एक लाख रुपये से अधिक के सामान का नुकसान हो गया।बिंवार थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी जिसपर कुनेहटा चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों ने भी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में सहयोग किया है लेकिन आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।सबसे बड़ी बात यह है कि भीषण बारिश में आग लगने से विधवा के सामान के साथ ही घर का भी काफी नुकसान हुआ है और अब उसके पास बारिश में सर छिपाने की भी जगह नहीं है।