Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिविर में लोगों को दी विधिक साक्षरता की जानकारी

शिविर में लोगों को दी विधिक साक्षरता की जानकारी

फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के जिला जज संजीव फौजदार एवं सचिव सुब्रत पाठक के निर्देशनुसार रविवार को ग्राम भीकन पुर मेघपुर में पैरा लीगल वालिन्टियर मनोज गोस्वामी एवं पंकज चर्तुवेदी द्वारा वहा की जनता को विधिक साक्षरता एवं सुलह समझौता की जानकारी देने के लिये एक शिविर का अयोजन किया गया। शिविर में लोगों को विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिघी मुकेश कुमार राजपूत के द्वारा की गई। इस दौरान मनोज कुमार, योगेन्द्र, अमन, गोपी चौहान, श्यामबाबू, एवरन सिंह आदि मौजूद रहे।