Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसपी ने ललपुरा थाने का किया निरीक्षण

एसपी ने ललपुरा थाने का किया निरीक्षण

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा थाना ललपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाने के कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर/महिला हेल्प डेस्क/कम्प्यूटर कक्ष/भूमि विवाद रजिस्टर/मालखाने आदि का निरीक्षण किया, अभिलेखों का रख-रखाव व थाने में लगे कैमरों व शस्त्रागार में दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया व अभिलेखों को समय से अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस भोजनालय व कर्मचारियों की रहने की व्यवस्था को देखा गया व साफ-सफाई को चेक किया गया साथ ही प्रभारी निरीक्षक ललपुरा व अन्य पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाली जनता से अच्छे से पेश आने व जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।