Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधिक सेवा कैम्प में लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विधिक सेवा कैम्प में लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्रधिकरण जनपद न्यायालय के जिला जज संजीव फौजदार एव सचिव सिविल जज मीनाक्षी सिंह के निर्देशन में पैरालींग वॉलिन्टियर मनोज गोस्वामी, पंकज चतुर्वेदी द्वारा जिले में लगातार वार्डो एव ग्रामों में लगाये जा रहे विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर के क्रम में आज नगर के वार्ड नम्बर 5 सरजीवन नगर, जैन नगर के साथ साथ,ज महावीर नगर वार्ड नम्बर 31 में कैम्प के माध्यम से सभी गरीब एवं पिछडे लोगों के लिए विधिक सहायता एवं सरकारी योजनओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी को दी गयी। कैम्प में पार्षद डिम्पल मिश्रा के साथ उनके पति सुनील मिश्रा, वार्ड नम्बर 33 के पार्षद श्याम सिंह यादव, मायादेवी आदि मौजूद रहे।