Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

हमीरपुर। थाना सिसोलर पुलिस द्वारा 42 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सिसोलर में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार हुये अभियुक्तों में रामकेश पुत्र चुनुवाद निवासी ग्राम बैजेमऊ थाना सिसोलर जनपद हमीरपुर के कब्जे से 22 क्वाटर, जगरूप पुत्र गज्जू निवासी बैजेमऊ थाना सिसोलर जनपद हमीरपुर के कब्जे से 20 क्वाटर बरामद हुये है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामनरेश सिंह, हेडकांस्टेबल सत्यनारायण तिवारी, कांस्टेबल अतुल कुमार शामिल रहे।