Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेवेन्यू बार अध्यक्ष ने भंग कमेटी की बहाल

रेवेन्यू बार अध्यक्ष ने भंग कमेटी की बहाल

हाथरस। रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक आज अध्यक्ष लीलाधर पिप्पल एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व में भंग की गई कार्यकारिणी के पुर्नगठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि अध्यक्ष लीलाधर पिप्पल एडवोकेट के अलावा सभी पदाधिकारियों को पुनः उनके पद की जिम्मेदारी सौंप दी जाए और तदुपरांत सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार अग्निहोत्री, किशनलाल बघेल कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसचिव शशांक पचौरी, सचिव ब्रजकान्त बाबू, कोषाध्यक्ष अमित उपाध्याय, अंकेक्षक रजनीश गौतम को उनके पदों पर दायित्व सौंपा गया तथा सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से लादकर मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। सभा का संचालन लाखन सिंह लर्ड एडवोकेट ने किया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र गौड़, प्रमोद गोस्वामी, राजू सिंह, अशोक कुमार शर्मा, राकेश चौधरी, जेपी जायसवाल, मनोहर लाल गौतम, उपेंद्र पाठक, दामोदरदास, रूपकिशोर, चंद्र शेखर शर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, किशन सिंह राघव, ललित कुमार, नितिन जायसवाल आदि अधिवक्ता मौजूद थे।