Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व विधायक अजय कपूर की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

पूर्व विधायक अजय कपूर की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

कानपुर। बरसता पानी और ख़राब मौसम भी भाई और बहन के पावन रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन महोत्सव को ना रोक सका। बहन फाउंडेशन द्वारा पूर्व विधायक अजय कपूर को किदवई नगर विधान सभा की बहनो द्वारा आज पांचवे दिन भी हजारों की संख्या मे बहनो द्वारा राखी बँधी गयी एवं अपने भाई को आशीर्वाद दिया आज सुबह से ही मौसम ख़राब होने के कारण लगा की आज सायद यह राखी महोत्सव संभव ना हो पायेगा। परन्तु किदवई नगर विधानसभा की बहनों का उत्साह नहीं कम हुआ और हजारों बहनो ने पूर्व विधायक को राखी बांध कर रक्षाबंधन महोत्सव को धूमधाम से मनाया। आज कमांडर नीतू मिश्रा, पूनम मिश्रा, शीला देवी, नीतू सिं, सीताअग्निहोत्री, माया देवी, विद्या वर्मा, ज्ञानवती साहू, उर्वशी पाल, सुसमा पाल, सोनम ,आरती श्रीवास्तव, सबाना बेगम, रेहाना, गीता देवी, गायत्री मौर्या, मधु बाजपेयी, एकता गौतम, रजनी प्रेम कुमारी, संध्या, पूनम देवी, राजबाला सहित हजारों सदस्य बहनो ने राखी महोत्सव मे हिस्सा लिया।