Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजीव गांधी के जन्म दिवस सद्भावना दिवस आयोजित

राजीव गांधी के जन्म दिवस सद्भावना दिवस आयोजित

हमीरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस सद्भावना दिवस के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित द्वारा पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई कि जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा/करूंगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, प्रतिसार निरीक्षक हमीरपुर, वाचक पुलिस अधीक्षक हमीरपुर व पीआरओ पुलिस अधीक्षक व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी हमीरपुर मौजूद रहे