Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में पिता की मौत, बेटा-बेटी घायल

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में पिता की मौत, बेटा-बेटी घायल

फिरोजाबाद। जनपद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया। जिसमें पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वह बिहार से दिल्ली जा रहे थे। तभी कार अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
शनिवार को गिरजानंदन निवासी जहानाबाद बिहार कार से बेटे रजनीकांत कुमार और बेटी रिंटू के साथ दिल्ली जा रहे थे। नसीरपुर क्षेत्र में उनकी कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर टकरा गई। जिससे गाड़ी चला रहे गिरजानन्दन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं हादसे में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि संभवत कार चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। कार की स्पीड अधिक होने के कारण वह नियंत्रित नहीं हो सकी और डिवाइडर से भिड़ गई। घायलों का आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।