Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हमीरपुर। सुमेरपुर पुलिस द्वारा ग्राम पंधरी तिराहा से अभियुक्त श्याम किशोर उर्फ कातिल कुशवाहा को एक अदद तमंचा 315 बोर मय 1 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना सुमेरपुर में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार हुआ अभियुक्त श्याम किशोर उर्फ कातिल कुशवाहा पुत्र सिद्धा निवासी ग्राम टेढा थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर के कब्जे से 1 अदद तमंचा 315 वोर चालू हालत में मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, कांस्टेबल सोहन सिंह शामिल रहे।