ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता| कोतवाली क्षेत्र की दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।खबर के लिखे जाने तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।पहली घटना क्षेत्र के सवैया हसन नहर पुल की है।जहां दो बाईकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई।जिसमें एक बाइक सवार छेदी लाल 66 वर्ष निवासी सादे की बाजार ऊंचाहार व दूसरी बाइक से जा रहे रमेश सिंह 65 व इनका भतीजा आयूष सिंह 16 वर्ष निवासी हरदो थाना खागा जनपद फतेहपुर घायल हो गये।वहीं दूसरी घटना में क्षेत्र के कमालपुर निवासी केशपती 40 वर्ष कबीर चौराहा से बैंक पैसा निकालने जा रही थी। तभी पूरे मानी मजरे खोजनपुर के पास पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई।घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया।कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
Jansaamna