Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री का स्वागत

भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री का स्वागत

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहित बघेल का आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।  राजकुमार चौधरी मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो सादाबाद के प्रतिष्ठान पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहित बघेल व जिला मंत्री भाजपा विष्णु बघेल का फूलमाला व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में प्रमोद कुमार बघेल, धारा सिंह, चौधरी योगेश कुमार, चौधरी हरदम सिंह, विजय कुमार बघेल, बबलू गौतम, अंकुश गौड़, दरवेश गौतम, अनुराग बघेल आदि थे।