Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग से हुआ लाखों का नुकसान, मवेशी झुलसा

आग से हुआ लाखों का नुकसान, मवेशी झुलसा

सुमेरपुर,हमीरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सिमनौडी में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से एक भैंस की मौत हो गई और एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई। इस घटना में ग्रह स्वामी को करीब एक लाख की क्षति होने का अनुमान है। बीती रात 2 बजे सिमनौडी निवासी रामाधीन वर्मा के पशुबाड़े में अचानक आग भड़क उठी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस घटना में गृह स्वामी की एक 50 हजार की कीमत की भैंस की मौत हो गई और एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई. साथ ही भूसा कंडा आदि तमाम सामान जलकर खाक हो गया. गृह स्वामी के अनुसार आग से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है. पूर्व प्रधान अरुण कुमार सोनकर ने बताया कि आग अज्ञात कारणों के चलते लगी है. घटना से गांव के लेखपाल को अवगत कराया गया है।