Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सफाई कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

सफाई कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

हाथरस। मथुरा रोड स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सफाई कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी महासंघ के शपथ ग्रहण समारोह में महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारियों तथा स्थानीय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता सीडीओ ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम रमेश रंजन, एससीएसटी आयोग के सदस्य ओमप्रकाश नायक, वरिष्ठ अतिथि के रूप में हाथरस सांसद प्रतिनिधि ठा. राजेश सिंह गूडडू, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज, विकास भवन के अधिकारी व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुनहरीलाल गौतम, कलैक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष शशिकान्त गौतम, महासंघ के जिला महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा, अलीगढ़ मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, अजय रावत, जिला अध्यक्ष बद्रीलाल चौहान, महामंत्री प्रवेंद्र सिंह चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष हृदेश चौटाला आदि तमाम लोग मौजूद थे।