Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जान से मारने की धमकी देने की शिकायत क्षेत्राधिकारी से 

जान से मारने की धमकी देने की शिकायत क्षेत्राधिकारी से 

मौदहा, हमीरपुर। कस्बा निवासी एक महिला ने उसकी जमीन में अवैध कब्जा करने और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत क्षेत्राधिकारी से की है।कस्बे के मोहल्ला नेशनल रोड निवासी पूजा देवी पत्नी कौशल किशोर ने क्षेत्राधिकारी को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में सपरिवार सुमेरपुर में रहते हैं और उनका एक प्लाट पड़ा हुआ था| जिसपर सुशील शिवहरे पुत्र अज्ञात व मालिक जनता गेस्ट हाउस उक्त जमीन पर निर्माण करा रहे थे जिन्हें रोकने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।महिला ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।