Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिलाल बने बसपा शहर अध्यक्ष

बिलाल बने बसपा शहर अध्यक्ष

हाथरस। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद तथा कई मंडलों के प्रभारी बाबू मुनकाद अली द्वारा मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल सूरज सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, अशोक सिंह एडवोकेट, राजकुमार शम्मी, केसी निराला एडवोकेट तथा बनी सिंह जाटव के निर्देश पर बसपा का शहर अध्यक्ष बिलाल फारुकी को मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी बसपा के जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा ने देते हुए बताया है कि बसपा शहर अध्यक्ष बिलाल फारुकी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे और आगामी मिशन 2022 की सफलता में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।