Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

मुरसान। क्षेत्र के गांव नगला उदय सिंह में आयोजित विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन उदयवीर सिंह पहलवान मई वालों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर उदयवीर पहलवान मई वालों ने कहा कि ग्रमीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। समय समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए। प्रतियोगिता के मौके पर आयोजकों द्वारा उदयवीर पहलवान का फूल मालाओं से लादकर एवं पगड़ी बांधकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत भी किया गया।इस मौके पर धीरज चौधरी, सुनील प्रधान, ष्णा, सोनू, भूरा पहलवान आदि उपस्थित थे।