Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यूटा ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यूटा ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यूटा पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें यूथा जिलाध्यक्ष जया शर्मा ने बेसिक शिक्षक अधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षकों के चयन वेतनमान लगाने हेतु पत्रावली लम्बित है। अतः ब्लॉक स्तर पर शिक्षको की समस्याओं का समाधान कराया जाएं। नवीन शिक्षकों का एरियर लम्बित है। जिसका जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही मानव सम्पदा पोर्टल कार्य न करने के कारण कुछ शिक्षक साथी ऑनलाइन अवकाश नहीं ले पाए और निरीक्षण में अनुपस्थिति दिखा दिये गए। उनके अवकाश को स्वीकृत कर वेतन कटौती की कार्यवाही न की जाए। ज्ञापन देने वालों में अवनींद्र कुमार, डॉ सीमा राघव, दुष्यंत भारद्वाज, आनंद बाबू चक, गोपाल कौश, चंद्रकांत कुशवाहा, आशीष पोरवाल, भुवनेश चंद, संदीप अमोरिया, पल्लवी आदि मौजूद रहे।