Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कल्याण सिंह की अस्थियों को नम आंखों से किया नमन

कल्याण सिंह की अस्थियों को नम आंखों से किया नमन

ऊंचाहार/ रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता| ऊंचाहार विधानसभा के चंडरई चौराहे पर भाजपा नेता अतुल सिंह के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह(बाबू जी)के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि कल्याण सिंह जैसा राजनेता कभी-कभी ही देश को मिलता है।उनके लिए सत्ता से बड़ी भगवान राम की भक्ति और भगवान के प्रति समर्पण रहा है।एक कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने विभिन्न पदों को सुशोभित किया है।अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,रामदत्त पाण्डेय,कप्तान सिंह, विमलेंद्र बाजपेई ,गोलू अग्रहरि,दिलीप यादव,बृजभान सिंह,पप्पू मिश्रा,अनुराग सिंह,विकास सिंह,राम सिंह,पप्पू मंसूरी,राकेश यादव,मुकेश अग्रहरि, रमेश सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।