Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वैक्सीन कैम्प का प्रधान ने किया शुभारंभ

वैक्सीन कैम्प का प्रधान ने किया शुभारंभ

हाथरस। कोविड-19 से बचाव हेतु चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री जितेन्द्र वार्ष्णेय द्वारा आज सदर विधानसभा के गांव गढ़ी गिरधरा में वैक्सीनेशन शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर भाजयुमो के जिला मंत्री जितेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कैंप लगाकर वैक्सीन के लिए लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। वैक्सींन लगवाकर ही कोरोना वायरस बीमारी से लड़ा जा सकता है। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री अरविन्द दिवाकर, सोशल मीडिया प्रभारी रवि वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामवीर माहौर, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री जितेन्द्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री गुरदीप निरंकारी, सनी सिसोदिया, अब्दुल रहीम, सलीम खान आदि मौजूद थे।